सुरेन्द्र बाल भारती में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन
किया गया
न्यू सांगानेर रोड स्थित सुरेन्द्र बाल भारती स्कूल प्रांगण
में वृक्षा रोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संस्था निदेशक प्रणीत अवाना ने
बताया की इटली कजाकिस्तान ] इजिप्ट चीन जर्मनी व रूस से इंटरशिप लिए
विद्यार्थींयों का माल्यार्पण व तिलक लगाकर स्वागत किया गया। विद्यालय
छात्र छात्राओं व विदेशी अतिथिंयो के द्वारा विद्यालय के आस पास पेड़ लगाये जाने का संकल्प लिया गया। इसके अलावा विद्यालय के चयनित पर्यावरण मित्र विद्यार्थिंयो को 10 10 पेड़ बाटे गए तथा सुनिशिचित किया गया है की ये पेड़ की उचित स्थान व देखरेख में लगाये जाएँ। विद्यालय के विद्याथींयो के द्वारा
साँस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया।
शाला निदेशक प्रणीत अवाना प्रिंसिपल कविता वशिष्ठ व के सी रावत ने भी साथ मिलकर पेड़ लगाये। हरियाली के उद्देश्य को पूरा करने में बच्चो व अभिभावकों ने भी बड़ चढ़ कर सहयोग दिया विद्यालय में प्रतिदिन वृक्ष बचाओ वृक्ष लगाओ संकल्प को विभिन्न संदेशो के माध्यम से निरन्तर दोहराया जाता है। पेड़ हमारे जीवन का अनुपम हिस्सा है।











